इंसान के शरीर में ये बदलाव कर सकता है इलॉन मस्क का चमत्कारी ब्रेन चिप...

विज्ञान की दुनिया में एक नया चमत्कार हुआ है और यह चमत्कार स्वास्थ्य जगत के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 'इलॉन मस्क' की कम्पनी 'न्यूरालिंक' ने एक मरीज़ 'नौलेंड अरबाग़' के शरीर में चिप लगाई जिसकी सहायता से वह विडीयो गेम खेल पाया।
हैरानी की बात यह कि ये नौलेंड कई सालों से बैड पर बेसुद्ध पड़ा हुआ था। वह अपने जीवन में किसी भी काम को करने में असमर्थ था। 29 वर्ष के मरीज़ अरबाग़ की एक हादसे के बाद स्पाइनल कॉर्ड की सर्जरी हुई थी और इससे उसके कंधे के निचले हिस्से की काम करने की क्षमता खत्म खो चुकी थी। जिस कारण वह अब काफी लंबे समय से बैड पर था। मगर 'इलॉन मस्क' की कम्पनी की यह ब्रेन चिप उसके लिए एक वरदान साबित हुई है।
यह चिप जब उसके दिमाग में प्लांट की गई तो मरीज़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो गेम खेल कर दिखाया और बताया कि मुझे अस्पताल से 24 घंटे के अंदर छुट्टी दे दी गई और चिप लगने के बाद मैं वीडियो गेम खेल सका, जिसकी मैं कल्पना मात्र कर सकता था, वह हकीकत में मेरे सामने है और मैं इस पर भरोसा नहीं कर पा रहा हूँ।
वहीं कम्पनी का दावा है कि इस चिप से कई दिव्यांग ठीक हो सकेंगे। यह चिप इंसान और कंप्यूटर के बीच सीधा सम्पर्क स्थापित करती है। फ़िलहाल चिप का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है, अगर यह कामयाब रही तो पैरालिसिस के मरीज़ चल सकेंगे और नेत्रहीन देख सकेंगे।
दिव्याग जो अपने जीवन में हताश हो चुके हैं और यह मान चुके हैं कि वह कुछ करने में समर्थ नहीं है, उनके लिए यह बहुत बड़ी आशा की किरण हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'नौलेंड' ने जब गेम खेल कर दिखाया तो कई लोगों में उत्साह देखने को मिला।
'नौलेंड' ने दिखाया कि वह गेम को अपने इशारों से कंट्रोल कर रहे थे और कम्प्यूटर का कर्सर उनके इशारों पर नाच रहा था। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमैट किया, अच्छा लगा ये चमत्कार देक कर। साइंस बहुत अच्छे तरीके से अपना काम कर रहा है।
Share Your Comments
Related Posts
ज़रूरत से ज़्यादा शुद्ध पानी, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक...
शुद्ध पानी पीना आपके शरीर के लिए लाभदायक है लेकिन ऐसा नहीं है। अति किसी भी चीज़ की बुरी ही समझी जाती है, फिर चाहे वह शुद्धता ही क्यों ना हो